हिमाचल प्रदेश की रवितनया शर्मा ने मुंबई में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शिमला की रवितनया शर्मा ने मिस नवी मुंबई 2023 का ताज जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। रवितनया दो पुस्तकों की लेखिका भी हैं। मिस नवी मुंबई प्रतियोगिता 2023 नवी मुंबई में करवाई गई। सैकड़ों युवतियों में से शीर्ष 14 का चयन किया गया।
विज्ञापन
रवितनया के पिता डॉ. प्रमोद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को शारीरिक सुंदरता के साथ-साथ बौद्धिक क्षमता, सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास, वाकपटुता और बुद्धिमता की कसौटी से होकर गुजरना पड़ता है। प्रतियोगिता जीतने के साथ रवितनया ने मिस स्टाइल आइकन का टाइटल भी जीता है। इस प्रतियोगिता का ऑडिशन जनवरी 2023 में हुआ था।