फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Story: हिमाचल की रविंद्रा बांश्टू बनीं भारतीय महिला वॉलीबाल टीम की कोच, क्षेत्र में खुशी की लहर

Wed, 19 Jul 2023 07:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू

सार

रविंद्रा बांश्टू 22वीं एशियन महिला वॉलीबाल चैंपियनशिप और 19वीं एशियन गेम्स में भारतीय टीम के कोच की भूमिका में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
डॉ. रविंद्रा बांश्टू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू की बेटी डॉ. रविंद्रा बांश्टू इंडियन महिला वॉलीबाल टीम की कोच बनी हैं। रविंद्रा बांश्टू 22वीं एशियन महिला वॉलीबाल चैंपियनशिप और 19वीं एशियन गेम्स में भारतीय टीम के कोच की भूमिका में नजर आएंगी। बांश्टू के भारतीय टीम के कोच बनने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। 22वीं एशियन महिला वाॅलीबाल चैंपियनशिप दो से दस सितंबर तक थाईलैंड में होगी।

विज्ञापन


19वीं एशियन गेम्स का आयोजन 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक चीन के हांगजू मेें होगा। चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कोचिंग कैंप बंगलूरू में चल रहा है। कोचिंग कैंप में बांश्टू बतौर कोच भारतीय महिला वाॅलीबाल टीम को प्रशिक्षण दे रही हैं। 13 जुलाई से आरंभ हुआ कोचिंग कैंप एक माह तक चलेगा। रविंद्रा बांश्टू वर्ष 2005 से शिक्षा विभाग में बतौर वाॅलीबाल कोच सेवाएं दे रही हैं। वाॅलीबाल में 16 बार राष्ट्रीय और तीन बार भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें