फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: हिमाचल के डीएसपी विजय कुमार ने जीता निशानेबाजी में कांस्य पदक

Thu, 23 Jun 2022 11:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 भारतीय सेना के गुरप्रीत सिंह पहले और पंजाब के विजय वीर दूसरे स्थान पर रहे। उप पुलिस अधीक्षक विजय कुमार जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर के रहने वाले हैं। भारतीय सेना में रहते हुए उन्होंने ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया था। 
विज्ञापन
डीएसपी विजय कुमार ने जीता निशानेबाजी में कांस्य पदक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमार सुरेंद्र सिंह शूटिंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के उप पुलिस अधीक्षक विजय कुमार ने कांस्य पदक जीता है। भोपाल में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतर्गत 25 मीटर पुरुष स्पर्धा में विजय तीसरे स्थान पर रहे। भारतीय सेना के गुरप्रीत सिंह पहले और पंजाब के विजय वीर दूसरे स्थान पर रहे। उप पुलिस अधीक्षक विजय कुमार जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर के रहने वाले हैं। भारतीय सेना में रहते हुए उन्होंने ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया था। विजय कुमार अन्य कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन


उनकी इस उपलब्धि पर हिमाचल पुलिस समेत प्रदेशवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। ओलंपियन विजय कुमार ने इसी साल मार्च माह में मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित क्वालीफाइंग मैच के दौरान 25 मीटर सेंटर फायर पुरुष वर्ग मुकाबले में शानदार जीत हासिल की थी। इस दौरान नेशनल सेलेक्शन ट्रायल में देश में पहला रैंक हासिल किया था। भोपाल में हुई 25 मीटर सेंट्रल पिस्टल प्रतियोगिता में विजय ने 585 प्वाइंट के साथ प्रथम स्थान पाया था। संवाद

यह उपलब्धियां हैं विजय कुमार के नाम
19 अगस्त, 1985 को हमीरपुर के हरसौर गांव में जन्मे विजय कुमार ने वर्ष 2006 में कॉमनवेल्थ गेम्स में 25 मीटर रैपिड फायर में दो स्वर्ण पदक जीते थे। बीजिंग आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल, वर्ष 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन स्वर्ण पदक और एक सिल्वर मेडल जीता था। वह भारतीय सेना में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। कड़ी मेहनत से वे अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के दम पर सेना से कैप्टन रैंक से सेवानिवृत्त हुए। वर्तमान में हिमाचल पुलिस में डीएसपी पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें