फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTNS ranking: सीसीटीएनएस रैकिंग में हिमाचल का ढली पुलिस थाना प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ

Thu, 04 Aug 2022 09:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट सीसीटीएनएस की रैंकिंग में राजधानी के पुलिस थाना ढली ने (ओवरऑल) प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे नंबर पर चंबा का चौवाड़ी थाना और सोलन का कंडाघाट थाना तीसरे नंबर पर रहा है। 
विज्ञापन
ढली थाना प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पुलिस ने अपराध की रोकथाम, सक्रिय उपायों, असामाजिक तत्वों, एफआईआर और अन्य मानकों को आधार बनाकर प्रदेश के सभी थानों की रैंकिंग जारी की है। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट सीसीटीएनएस की रैंकिंग में राजधानी के पुलिस थाना ढली ने (ओवरऑल) प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे नंबर पर चंबा का चौवाड़ी थाना और सोलन का कंडाघाट थाना तीसरे नंबर पर रहा है। ढली थाना ने 28.41 नंबर हासिल किए है। सर्वेेक्षण में थाने की स्थिति, भवन, पुलिस जवानों की तैनाती, कार्यप्रणाली, आम जनता से बर्ताव और मामलों को सुलझाने और निपटाने समेत अन्य कई स्तरों पर पड़ताल होती है। मानकों पर खरा उतरने के बाद ही थानों को रैंकिंग मिलती है। थाना स्तर पर एफआईआर कैटिगरी में शिमला के बालुगंज (वेस्ट) थाना ने प्रदेश भर में  अव्वल रहा है। दूसरे नंबर पर बिलासपुर का घुमारवीं थाना और तीसरे स्थान पर मंडी जिला का सुंदरनगर थाना शामिल है।

विज्ञापन



इसके अलावा जिला के छोटा शिमला, नेरवा थाना के अलावा और चंबा के डलहौजी थाना ने भी सूची में नाम दर्ज किया है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि क्राइम क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्किंग सिस्टम (सीसीटीएनएस) की ओर से त्रैमासिक आधार पर थानों की रैंकिंग की गई है। 2022 के दूसरे क्वार्टर में रैकिंग की सूची वीरवार को जारी की गई है। इसमें शिमला के तीन थाने आने से शिमला पुलिस का मनोबल बढ़ा है। कहा कि इससे हर परिस्थिति में कार्य करने वाले पुलिस जवानों और अधिकारियों का हौसला बढ़ता है। इसके साथ पुलिस कार्यप्रणाली का बेहतर आंकलन करने में मदद मिलती है। बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से हर तिमाही में सीसीटीएनएस एवं आईसीजेएस पोर्टल पर थानों में पुलिस की ओर से किए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन किया जाता है। जिसमें मुख्य तौर पुलिस ऑनलाइन शिकायतें, चरित्र सत्यापन, आर्म लाइसेंस, गुमशुदगी लोगों की तलाश मानक पर बिलासपुर पुलिस से सराहनीय कार्य किया है।

बालूगंज थाना तीसरे बार सर्वप्रथम
50 से ज्यादा एफआईआर कैगिगरी मामले में बालूगंज थाना लगातार तीसरी बार प्रथम रहा है। बालूगंज के 27.83 अंक हासिल किए है। थाना प्रभारी लक्ष्मण ठाकुर ने बताया कि थाना लगातार तीसरे बार सर्वश्रेष्ठ आया है। कहा कि नोडल अधिकारी और कर्मचारी के कुशलता से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने थाना के सभी कर्मियों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें