फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी उपलब्धि: हिमाचल की बेटियों ने कबड्डी में जीता गोल्ड

Wed, 12 Jan 2022 06:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

आंध्र प्रदेश के तिरूपति म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश की महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। टीम ने एक लाख 75 हजार रुपये नकद और ट्राफी जीती है।
विज्ञापन
हिमाचल की बेटियों ने कबड्डी में जीता गोल्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरूपति ऑल इंडिया इनविटेशन कबड्डी टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश की महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। फाइनल में हिमाचल की टीम ने सशस्त्र सेवा बल (एसएसबी) की टीम को पराजित कर साढ़े तीन लाख रुपये की नकद राशि और ट्राफी पर कब्जा किया। नालागढ़ की अंकिता चंदेल को प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।  पुरुष वर्ग में हिमाचल की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। सेमीफाइनल में हरियाणा से हार का मुंह देखना पड़ा। हिमाचल की टीम तीसरे स्थान पर रही और कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। हिमाचल की टीम ने एक लाख 75 हजार रुपये नकद और ट्राफी जीती है।

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के तिरूपति म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। समापन समारोह में पूर्व ओलंपिक मेडल विजेता कर्नल मलेश्वरी ने विजेताओं और उप-विजताओं को पुरस्कार दिए। प्रतियोगिता में एसएसबी, वाईएमसीए फरीदाबाद,  हिमाचल, कोलकाता पुलिस, ईएसआईए, गोवा, अर्टी हैदराबाद, देशवाल कबड्डी अकादमी, हरियाणा, नीरगोरिया अकादमी, महाराष्ट्र, होनापा अकादमी, नेवी, दिल्ली, बीएमटीसी बंगलूरू, जम्मू एंड कश्मीर, दिल्ली आर्मी, सोनीपत, आंध्र, बिहार, वेस्ट बंगाल, तमिलनाडु, पुणे और कर्नाटक की टीमों ने भाग लिया। हिमाचल के कोच संजीव कुमार को बेस्ट कोच से नवाजा गया। कबड्डी टीम 21 को नालागढ़ पहुंचेगी। दोनों टीमों को हिमाचल पहुंचने पर स्वागत किया गया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें