फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार नौ मैच जीतकर सेमीफाइनल में हिमाचल की बेटियां

Fri, 28 Dec 2018 04:55 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

 सीनियर वुमन वनडे लीग टूर्नामेंट में कप्तान सुषमा वर्मा के नेतृत्व में उम्दा प्रदर्शन कर टीम ने लगातार नौ मैच जीतकर इतिहास रच दिया है। 9वें मैच में मुंबई की टीम को छह विकेट से हराकर हिमाचल ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश पाया है।

विज्ञापन


टूर्नामेंट के पूल-सी में हिमाचल टीम ने लगातार नौ मैच जीतकर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। हिमाचल ने अब तक उत्तर प्रदेश, ओड़िसा, मध्य प्रदेश, असम, जम्मू-कश्मीर, हैदराबाद, राजस्थान और झारखंड और मुंबई को हराया है।

हिमाचल के अलावा आंध प्रदेश, रेलवे और बंगाल की टीम ने सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है। टूर्नामेंट में हिमाचल का नेतृत्व विकेट कीपर सुषमा वर्मा कर रही हैं। सुषमा वर्मा टीम इंडिया की सदस्य भी रह चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें