फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी: चौकीदारों के लिए पॉलिसी नहीं बनाई तो करेंगे आत्मदाह

Sat, 11 Dec 2021 06:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

26 जनवरी तक पंचायत चौकीदारों के लिए कोई पॉलिसी नहीं बनाई तो विधानसभा शिमला के बाहर आत्मदाह करेंगे। यह बात चौकीदार संघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चंद ने विधानसभा परिसर में अपनी मांगों को लेकर कही। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल सरकार ने यदि 26 जनवरी तक पंचायत चौकीदारों के लिए कोई पॉलिसी नहीं बनाई तो विधानसभा शिमला के बाहर आत्मदाह करेंगे। यह बात चौकीदार संघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चंद ने विधानसभा परिसर में अपनी मांगों को लेकर कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1961-62 में पंचायतों का गठन किया गया था, उस दौरान पंचायतों में केवल सचिव और चौकीदार ही तैनात थे।

विज्ञापन


इतने समय बाद भी किसी सरकार ने चौकीदारों के लिए कोई पॉलिसी नहीं बनाई। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सेवाएं देने के बाद भी केवल पांच हजार रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है, जिससे परिवार पालना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द पॉलिसी बनाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें