फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के बड़े भाजपा नेता भी बने ‘चौकीदार’

Tue, 19 Mar 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हिमाचल के कई बड़े भाजपा नेता भी ट्विटर पर ‘चौकीदार’ बन गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और कई अन्य बडे़ नेताओं ने अपने नाम के साथ चौकीदार टाइटल जोड़ दिया है। 

विज्ञापन


प्रदेश में बड़े नेताओं में जयराम, धूमल और सत्ती के अलावा मंत्रियों सुरेश भारद्वाज, विपिन परमार, रामलाल मारकंडा, राजीव सैजल, गोविंद ठाकुर, बिक्रम ठाकुर आदि ने अपने नाम के साथ चौकीदार जोड़ दिया है।

हालांकि, कुछ मंत्रियों ने अभी यह टाइटल नहीं अपनाया है। कुछ मंत्री ट्विटर पर ही नहीं हैं। सांसद अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप, रामस्वरूप के अलावा कई अन्य नेताओं ने भी अपने नाम के साथ चौकीदार जोड़ दिया है।
विज्ञापन


इनमें मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, महेंद्र धर्माणी, शिशु धर्मा जैसे सरकारी ओहदों पर बैठे भाजपा नेताओं ने भी यह टाइटल अपना लिया है। भाजपा की आईटी सेल का प्रमुख चेतन बरागटा ने भी अपने नाम के साथ यह टाइटल जोड़ा है। इनके अलावा प्रदेश भाजपा के बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, जिला, मंडल और निचले स्तर के नेताओं ने अपने नाम के साथ चौकीदार जोड़ दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें