फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार महाकुंभ मेले के लिए 25 विशेष बसें चलाएगा एचआरटीसी

Wed, 17 Feb 2021 10:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
एचआरटीसी 25 विशेष बसें चलाएगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के हरिद्वार में 27 फरवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ मेले के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) 25 विशेष बसें चलाएगा। ये बसें 25 फरवरी से सभी जिलों से चलाई जाएंगी। एचआरटीसी फिलहाल प्रदेश भर से हरिद्वार और इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए 32 बसें चला रहा है।  परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि विशेष बसें चलाने के आदेश जारी कर दिए हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इन बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

विज्ञापन


मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए निगम प्रबंधन ने 94180-00529 नंबर भी जारी किया है। किसी को समस्या हो तो इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि कोरोना की वजह से निगम घाटे में है। कर्मचारियों के वेतन के लिए भी पैसे नहीं हैं। निगम का मानना है कि इन बसों को चलाने से आमदनी में सुधार हो सकता है। वहीं, कोरोना के चलते बसों में नियमों का पालन करना होगा। श्रद्धालुओं को मास्क पहनकर ही सफर करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें