फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी में नौकरी का सुनहरा मौका, भर्ती होंगे 1000 कंडक्टर

Sun, 28 May 2017 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी में युवाओं को नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। निगम में एक हजार कंडक्टरों की भर्ती होगी। सचिवालय में आयोजित बीओडी की बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई। एचआरटीसी के आईटीआई डिप्लोमा प्राप्त पीस मील वर्कर चार साल बाद अनुबंध पर आएंगे। जबकि अन्य पीस मील वर्करों को 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद ही अनुबंध पर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


अभी पीस मील वर्कर को पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद ही अनुबंध पर लिया जाता था। एचआरटीसी में पहले लिए गए कंडक्टर भर्ती का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसके चलते निगम नए सिरे से यह भर्ती करने जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता परिवहन मंत्री जीएस बाली ने की। उन्होंने मनाली-रोहतांग रूट पर जून माह में इलैक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद यह परिवहन सेवा अन्य शहरों में भी लागू की जाएगी।
विज्ञापन

HRTC ने प्रदेश के हर कोने को बस सेवा शुरू की

उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्यों में इलैक्ट्रिक बस सेवा आरंभ करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर बस अड्डों का निर्माण का कार्य चल रहा है और जहां निजी सहभागिता के लिए कंपनियां आगे नहीं आई हैं।

वहां एचआरटीसी अपने स्तर पर बस अड्डों का निर्माण करवाएगी। बाली ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश में सड़कों की लंबाई बढ़ी है और इसे देखते हुए पथ परिवहन निगम ने प्रदेश के प्रत्येक कोने को बस सेवा शुरू की है। 

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव नरेंद्र चौहान, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी अशोक तिवारी, निदेशक परिवहन सुनील चौधरी, विशेष सचिव राजस्व डीडी शर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें