फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: अनियंत्रित कार पब्बर नदी में गिरने से तीन युवकों की मौत, एक घायल

Wed, 06 Aug 2025 03:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।

सार

शिमला जिले में  पुलिस थाना रोहड़ू  के अंतर्गत एक ऑल्टो कार पब्बर नदी में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की माैके पर ही माैत हो गई। 
विज्ञापन
रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिड़गांव-रोहड़ू मार्ग पर मंगलवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पब्बर नदी में गिरने से कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बडियारा के समीप हुए इस हादसे में एक युवक घायल हुआ है। हादसा मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर पब्बर नदी के बीच कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रोहड़ू थाना के डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि कार में चार युवक रात के समय समोली की ओर लौट रहे थे। तेज बारिश व धुंध के कारण लांबाखाटल में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क से करीब सौ फीट नीचे पब्बर नदी में जा गिरी। पब्बर नदी में जलस्तर बढने के कारण सूचना के बाद बचाव व राहत के लिए लोगों को पूरी रात कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों की पहचान विशाल ठाकुर पुत्र बलवान ठाकुर निवासी मुंछाडा डाकघर समोली तहसील रोहड़ू, हिमांशू पुत्र सुंदर सिंह निवासी मुंछाडा डाकघर समोली तहसील रोहड़ू और अभय खंडीयाण पुत्र विश्वनाथ निवासी ढाकगांव तहसील चिड़गांव के रूप में हुई है। अभय गाड़ी चला रहा था। इस हादसे में हर्ष चौहान पुत्र राज कुमार निवासी दोगरी मुंछाड़ा डाकघर समोली घायल हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने तीनों शव नागरिक अस्पताल रोहड़ू में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए हैं। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को क्रेन की मदद से पब्बर नदी से पुलिस की मौजूदगी में बाहर निकाला गया। हादसे के बाद देर रात से ही कार पब्बर नदी के बीच में फंसी हुई थी। दो-तीन दिन से क्षेत्र में भारी बारिश होने से पब्बर नदी उफान पर है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला शिमला के चिड़गांव क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है, जिसमें तीन लोगों की मृत्यु और एक व्यक्ति घायल हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें