जिन आवेदनों में त्रुटियां पाई जा रही हैं, उन्हें सुधारने के लिए संबंधित आवेदकों से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा मृतकों और स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम भी सूची से हटाने की प्रक्रिया अपनाई गई है। प्रारंभिक आंकड़ों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि अंतिम मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 55.39 लाख तक पहुंच सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि 24 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत राठौर ने बताया कि नए वोटर बनाने के लिए लोगों को मौका दिया गया था। समय की कमी के चलते अब नए वोटर नहीं बना सकेंगे।