अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन का पुनर्विकास और आधुनिकीकरण किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना देश भर में 1309 रेलवे स्टेशनों को बदलने और पुनर्विकसित करने के लिए तैयार है। इन स्टेशनों में आधुनिक यात्री सुविधाएं जैसे रूफ प्लाजा, सुंदर भूदृश्य, इंटर-मॉडल कनेक्टिविटी, बेहतर आधुनिक मुखौटा, बच्चों के खेल क्षेत्र, कियोस्क, फूड कोर्ट आदि शामिल हैं। इन्हें पर्यावरण के अनुकूल और दिव्यांगों के लिए भी अनुकूल बनाया जा रहा है। इन स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित है।
बैजनाथ पपरोला स्टेशन यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
- आधुनिक शौचालय ब्लॉक
- एक वातानुकूलित प्रतीक्षालय
- एक रिटायरिंग रूम
- प्लेटफॉर्म पर 20 स्टील बेंच
- शिशु आहार कक्ष
- नया प्लेटफॉर्म शेल्टर
- 2 जल बूथ
- 1 वाटर कूलर
- दिव्यांग शौचालय
- दिव्यांगजनों के लिए 4 जल नल
- दिव्यांगजनों के लिए प्रवेश द्वार पर रैंप
- दिव्यांगजनों के लिए एक बुकिंग खिड़की
- दिव्यांगजनों के लिए अलग पार्किंग क्षेत्र सुविधा
- कॉनकोर्स में ट्रेन संकेत बोर्ड
- कोच मार्गदर्शन प्रदर्शन प्रणाली
- बैजनाथ पपरोला स्टेशन (पुनर्विकास के बाद)