फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: प्रदेश में 1500 जवानों की भर्ती पर लगी रोक, अब चुनाव के बाद शुरू होगी प्रक्रिया

Wed, 13 May 2026 10:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश सरकार को 700 पुलिस जवानों और 800 होमगार्ड जवानों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
हिमाचल निर्वाचन आयोग। - फोटो : ईसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनावों के चलते लागू आदर्श आचार संहिता का असर अब सरकारी भर्तियों पर भी दिखाई देने लगा है। राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश सरकार को 700 पुलिस जवानों और 800 होमगार्ड जवानों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति नहीं दी है। आयोग से मंजूरी नहीं मिलने के कारण फिलहाल यह भर्ती टाल दी गई है। प्रदेश में शहरी निकायों तथा त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनावों के चलते 31 मई तक आदर्श आचार संहिता लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग का मानना है कि चुनाव अवधि के दौरान सरकार ऐसा कोई बड़ा निर्णय या घोषणा नहीं कर सकती, जिससे मतदाताओं या चुनाव प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ने की आशंका हो। इसी आधार पर पुलिस और होमगार्ड भर्ती को भी आचार संहिता के दायरे में रखा गया है। सूत्रों के अनुसार अब यह भर्ती प्रक्रिया पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव संपन्न होने के बाद अगले महीने शुरू किए जाने की संभावना है। भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को फिलहाल कुछ और समय प्रतीक्षा करनी होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें