फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस क्षेत्र में देश में नंबर वन बना हिमाचल, मिला अवॉर्ड

Thu, 07 Apr 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
पुरुषों की नसबंदी करने में हिमाचल प्रदेश पूरे देश में अव्वल रहा है।
विज्ञापन
पुरुषों की नसबंदी करने में हिमाचल प्रदेश पूरे देश में अव्वल रहा है। मंगलवार को नई दिल्ली में परिवार नियोजन पर आयोजित सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा है कि मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए परिवार नियोजन प्रमुख रणनीति के रूप में उभरा है। नड्डा ने देश के परिवार नियोजन के प्रयासों में योगदान करने वाले राज्यों को पुरस्कृत किया। प्रसव पश्चात बंध्याकरण के लिए तमिलनाडु को पुरस्कृत किया गया।

मध्य प्रदेश को पीपीआईयूसीडी के लिए तथा बिहार को महिला बंध्याकरण और हिमाचल प्रदेश को पुरुष बंध्याकरण के लिए पुरस्कार दिए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने परिवार नियोजन मीडिया जागरूकता अभियान के लिए नया ‘लोगो’ भी लांच किया।
विज्ञापन


यह ‘लोगो’ देश में परिवार नियोजन से जुड़े विभिन्न विषयों से संबंधित जागरूकता बढ़ाने के लिए 360 डिग्री की सूचना संचार योजना के साथ लांच किया गया। नये सूचना संचार माध्यम के लिए अमिताभ बच्चन को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

आईईसी पैकेज में अनेक टीवी और रेडियो विज्ञापन हैं। इनमें माता-पिता, सास, पति तथा परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका पर बल देने के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों, डाक्टरों, नर्सों, एएनएम और आशा वर्करों पर भी फोकस किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने गर्भनिरोधक निरोध की नई पैकेजिंग को भी लांच किया। उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाओं को अधिक उपाय उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत जन स्वास्थ्य प्रणाली में इनजेक्टेबल सेंटक्रोमैन और पीओपी का मिश्रित निरोधक तैयार किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें