फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: राशनकार्ड धारकों को 7 रुपये सस्ता मिलेगा सरसों तेल, रिफाइंड महंगा

Sun, 05 Apr 2026 11:04 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में इस माह उचित मूल्य की दुकानों में सरसों तेल 153 रुपये प्रति लीटर के दाम पर उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं, उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल 135 रुपये प्रति लीटर के दाम पर उपलब्ध करवाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राशन डिपो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को इस माह उचित मूल्य की दुकानों में सरसों तेल पिछले माह के मुकाबले सस्ता मिलेगा। 160 रुपये प्रति लीटर के मुकाबले इस माह सरसों तेल 153 रुपये प्रति लीटर के दाम पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इस माह उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल भी उपलब्ध करवाने की तैयारी है।

विज्ञापन


सरकार ने बीते माह टेंडर के बाद कंपनी को रिफाइंड तेल के सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिए हैं। पिछले सात माह से प्रदेश में राशन कार्ड धारकों को रिफाइंड तेल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल 135 रुपये प्रति लीटर के दाम पर उपलब्ध करवाया जाएगा। सात महीने पहले 125 रुपये प्रति लीटर रिफाइंड तेल उपलब्ध करवाया गया था। एपीएल परिवारों को प्रति परिवार 12 किलो आटा 12 रुपये के हिसाब से दिया जाएगा। पिछले माह 11 किलो आटा दिया गया और उससे पहले 14 किलो दिया जाता था। साथ ही छह किलो चावल प्रति परिवार 13 रुपये के हिसाब से दिए जाएंगे।

प्रदेश में 19 लाख के करीब राशनकार्ड धारकों को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जाता है। प्रबंध निदेशक खाद्य आपूर्ति निगम राजेश्वर गोयल ने बताया कि सरसों तेल के दामों में कमी आई है जबकि रिफाइंड तेल के दाम बढ़े हैं। रिफाइंड तेल उपलब्ध करवाने के लिए सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें