राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को जिलास्तर पर कार्यभार भी सौंपा गया है, जिसमें सुमित खन्ना को मंडी, अरुणा अचल कौल-शिमला, राजेंद्र-ऊना, जगदीश नायक-बिलासपुर, राजीव शर्मा-सोलन और सिरमौर, निर्मला चौहान-कुल्लू, सुरेश कारदू-किन्नौर, राम सिंह नेगी-लाहौल सपिति, सुनील बलौरियां और अरुण कटोच-चंबा, दीपक राठौर और ब्रहमदास चौहान-कांगड़ा, जिला में ग्राम संवाद यात्रा की जिम्मेवारी रहेगी।
राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पवन ठाकुर, लषकरी राम, सुनील शर्मा, पृथी पाल चंदेल, मस्तराम ठाकुर, ब्रहम दास चौहान, संतोष कुमार, निर्मला चौहान, हीरा पाल, राजीव शर्मा, जगदीश नायक, परस राम, सुमित खन्ना, रणधीर पंवार, दिनेश आर्य, विवेक ठाकुर आदि मौजूद रहे।