फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: हिमाचल में अगले चार दिन ऊंचे इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 48 घंटे में और गिरेगा तापमान; जानें

Fri, 30 Oct 2026 01:14 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक ऊंचाई वाले इलाकों में बदलता रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है। 

विज्ञापन
हिमाचल मौसम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 30 अक्टूबर को जारी दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

विज्ञापन


Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद अगले तीन से चार दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी अगले 48 घंटों के दौरान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद इसमें भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 30 अक्तूबर से 3 नवंबर के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, 30 अक्तूबर से 2 नवंबर के दौरान लाहौल-स्पीति और कांगड़ा, चंबा तथा कुल्लू जिलों की पर्वतीय श्रृंखलाओं में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संभावना कुछ चुनिंदा क्षेत्रों के लिए है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में इस अवधि के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है।

चंबा, कांगड़ा और किन्नौर में बारिश-बर्फबारी के आसार
जिलावार पूर्वानुमान के अनुसार 1 और 2 नवंबर को चंबा तथा कांगड़ा के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 1 नवंबर को कुल्लू और मंडी में भी एक-दो स्थानों पर मौसम बदलने की संभावना है।

शिमला और सिरमौर में 30 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। किन्नौर में 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक अलग-अलग दिनों में हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार हैं। लाहौल-स्पीति में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक लगातार कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 3 नवंबर से प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

ऊना में सबसे ज्यादा तापमान, कुकुमसेरी में पारा माइनस में
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में ज्यादातर केंद्रों पर 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ।

मौसम बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस 2 से 8 डिग्री, मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में 9 से 15 डिग्री और निचले पहाड़ी व मैदानी इलाकों में 11 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कई इलाकों में हुई हल्की बारिश
बीते 24 घंटों में मूरंग में सबसे अधिक 12.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा धर्मपुर में 6.0, सांगला में 5.4, कसौली में 4.0, पांवटा साहिब में 3.4, कल्पा में 2.6, कुफरी में 2.0 और पौंटा क्षेत्र में 1.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। नाहन और सोलन में एक-एक मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम विभाग ने 30 अक्तूबर से 5 नवंबर तक प्रदेश के किसी भी जिले के लिए आंधी-तूफान या तेज हवाओं को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। अगले कुछ दिनों में मौसम का असर मुख्य रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक सीमित रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें