फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बारिश: 125 सड़कें बंद, मंडी में सबसे ज्यादा रास्ते प्रभावित; शिमला-सिरमौर समेत कई जिलों में भी संकट

Tue, 25 Aug 2026 11:05 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के बीच जनजीवन और यातायात पर असर जारी है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की 25 अगस्त सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 125 सड़कें बंद हैं। मंडी 49 बंद सड़कों के साथ सबसे अधिक प्रभावित जिला है। कुल्लू में 31 और सिरमौर में 21 सड़कें बंद हैं। रिपोर्ट में बिजली और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी बाधाओं का भी उल्लेख है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश का कहर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बारिश का असर लगातार दिखाई दे रहा है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की 25 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कुल 125 सड़कें बंद दर्ज की गई हैं। इनमें मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित है। जिलेवार आंकड़ों के मुताबिक मंडी में 49 सड़कें, कुल्लू में 31 सड़कें और सिरमौर में 21 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा चंबा और कांगड़ा में आठ-आठ, ऊना में चार, शिमला में तीन और लाहौल-स्पीति में एक सड़क बंद दर्ज की गई है।

विज्ञापन

मंडी में सबसे ज्यादा सड़कें बंद
मंडी जिले में बारिश का असर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के अनुसार जिले की विभिन्न उपमंडल क्षेत्रों में कुल 49 सड़कें बंद हैं। इनमें सराज में 34, धरमपुर में दो, पधर में तीन, थलौट में पांच, गोहर में एक और सरकाघाट में तीन सड़कें शामिल हैं।

कुल्लू में 31 रास्ते प्रभावित
कुल्लू जिले में भी बारिश के कारण सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट में कुल 31 सड़कें बंद बताई गई हैं। इनमें कुल्लू उपमंडल की 14, बंजार की चार, आनी की पांच और निरमंड की आठ सड़कें शामिल हैं।

सिरमौर में 21 सड़कें बंद
सिरमौर में भी बारिश और खराब मौसम के कारण यातायात प्रभावित है। जिले में कुल 21 सड़कें बंद हैं। इनमें नाहन की पांच, शिलाई की 15 और संगड़ाह की एक सड़क शामिल है। इसके अलावा राजगढ़ में 14 बिजली वितरण ट्रांसफॉर्मर प्रभावित दर्ज किए गए हैं।

शिमला में भी सड़क और बिजली आपूर्ति प्रभावित
शिमला जिले में रिपोर्ट के अनुसार तीन सड़कें बंद हैं। रामपुर, चौपाल और सुन्नी उपमंडल में एक-एक सड़क बंद दर्ज की गई है। चौपाल में एक बिजली वितरण ट्रांसफॉर्मर के प्रभावित होने की भी जानकारी दी गई है।

छह पेयजल योजनाएं प्रभावित
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की सुबह की रिपोर्ट में प्रदेशभर में छह जलापूर्ति योजनाओं के प्रभावित होने की जानकारी भी दी गई है। कुल आंकड़ों में 125 सड़कें और छह वाटर सप्लाई स्कीमें प्रभावित दर्ज हैं।

मानसून में अब तक 97 लोगों की मौत, सड़क हादसों में 138 मौतें
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की मानसून क्षति रिपोर्ट में 30 जून 2026 से 24 अगस्त 2026 तक के आंकड़े दर्ज हैं। इस अवधि में आपदा से जुड़ी घटनाओं में 97 लोगों की मौत दर्ज की गई है। जिला स्तर पर आपदा से होने वाली मौतों में कांगड़ा में 16, सिरमौर में 14, चंबा में 13, शिमला में 12 और मंडी में नौ मौतें दर्ज हैं। रिपोर्ट में सड़क हादसों से होने वाली मौतों का अलग आंकड़ा भी दिया गया है। इसके अनुसार मानसून अवधि में सड़क दुर्घटनाओं में कुल 138 मौतें दर्ज की गई हैं।
 
विज्ञापन

करोड़ों की संपत्ति को नुकसान
मानसून सीजन की संचयी क्षति रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक और निजी संपत्ति को हुए व्यापक नुकसान का भी उल्लेख है। रिपोर्ट में कुल नुकसान 1,14,949.25 लाख रुपये दर्ज किया गया है। जिलेवार कुल नुकसान में कांगड़ा 355.14 लाख, चंबा 267.60 लाख, शिमला 225.05 लाख, किन्नौर 192.70 लाख, सिरमौर 188.95 लाख और मंडी 183.27 लाख रुपये दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें