ततापानी वाटर स्पोर्ट्स- फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल सरकार ने वाटर स्पोर्ट्स सिस्टम शिलान्यास पर रोक लगा दी है। कोरोना वायरस के चलते इसे फिलहाल लंबित डाला गया है। परिवहन विभाग कोल डैम में अप्रैल महीने से जेटी बनाने का काम शुरू करने जा रहा था, लेकिन सीएम जयराम ठाकुर से शिलान्यास का समय न मिलने से अब यह कार्य कोरोना खत्म होने के बाद होगा। ऑन लाइन वाहन पंजीकरण और रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस का काम भी रुक गया है।
कोल डैम में तीन जेटी का निर्माण होना है। इसमें एक सुन्नी कालेज के पास दूसरी तत्तापानी और तीसरी कोल डैम के पास बनेगी। इन जेटी से लोग स्टीमर में चढ़ेगी और उतरेंगे। बसों की तर्ज पर परिवहन विभाग स्टीमर चलाने के रूट परमिट देगा। परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जे एम पठानिया ने बताया कि कोरोना के चलते वाटर ट्रांसपोर्ट सिस्टम का शिलान्यास करने पर अभी रोक लगी है। महामारी खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री से समय लिया जाएगा।