शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि इन निर्देशों का उद्देश्य अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम करना और निजी स्कूलों में मनमानी पर रोक लगाना है। सभी निजी स्कूल प्रबंधन को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। आदेशों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।