फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस को एक और झटका: हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र धर्मा ने दिया इस्तीफा

Wed, 23 Mar 2022 09:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

सिरमौर के शिलाई विस क्षेत्र निवासी सुरेंद्र सिंह धर्मा ने इस्तीफा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी को भेज दिया है। इसमें सुरेंद्र धर्मा ने पार्टी नेताओं पर गंभीर आरोप जड़े हैं। मनीष ठाकुर के साथ पहले ही करीब 25 युकां पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी को छोड़कर आप में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
युकां के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र धर्मा ने दिया इस्तीफा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर के बाद अब प्रदेश युवा कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मनीष ठाकुर के साथ पहले ही करीब 25 युकां पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी को छोड़कर आप में शामिल हो चुके हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के इस्तीफे से एक बार हिमाचल की सियासत में हलचल पैदा हो गई है। जिला सिरमौर के शिलाई विस क्षेत्र निवासी सुरेंद्र सिंह धर्मा ने इस्तीफा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी को भेज दिया है।

विज्ञापन


इसमें सुरेंद्र धर्मा ने पार्टी नेताओं पर गंभीर आरोप जड़े हैं। कहा कि वह कांग्रेस को धर्म निरपेक्ष व राष्ट्रीय एकता वाली पार्टी समझते थे, लेकिन यह सच साबित नहीं हुआ। कांग्रेस में आज गरीब पदाधिकारी का कोई मान-सम्मान नहीं है। वह किसी निजी स्वार्थ से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं, बल्कि स्थानीय नेता कोई सुनवाई नहीं करते हैं। जब नेता समर्थकों की बात सुनने की कोशिश ही नहीं कर रहे हैं तो ऐसे राजनीतिक दल में रहने का कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें