हादसों पर लगेगा अंकुश
प्रदेश सरकार का मानना है कि इस तरह की व्यवस्था किए जाने से हिमाचल में हादसों पर अंकुश लगेगा। अभी हिमाचल में हर साल हजारों वाहन हादसे होते हैं।
ड्राइविंग स्कूल फीस में हो सकती है बढ़ोतरी
हिमाचल में अभी एचटीवी गाड़ी चलाने के लिए 5000, एलटीवी - 3500 और एलएमवी के लिए 1500 रुपये फीस निर्धारित की है। इसमें स्कूल मालिकों को 40 दिन का प्रशिक्षण देना होता है। सरकार ड्राइविंग स्कूल में आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए फीस में भी बढ़ोतरी करेगी।
सरकार हिमाचल में लोगों के लिए व्यावसायिक वाहन चलाने के लिए लिखित और प्रैक्टीकल परीक्षा लिए जाने की योजना तैयार कर रही है। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। - जेएम पठानिया, निदेशक परिवहन विभाग