फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: 10 नवंबर से बदलेगा मौसम, चार दिन बारिश और बर्फबारी के आसार; कई जिलों में येलो अलर्ट

Sun, 08 Nov 2026 10:26 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में 10 नवंबर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 नवंबर तक कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ कुछ जिलों में अंधड़ और बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
बर्फ से लकदक रोहतांग दर्रे की वादियों को निहारने पहुंचे सैलनी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश में रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है, लेकिन 10 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई क्षेत्रों में लगातार चार दिन तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 से 13 नवंबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। इससे खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

विज्ञापन


10 और 11 नवंबर को हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 और 11 नवंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 12 और 13 नवंबर को कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में अंधड़ चलने और बिजली चमकने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

जनजातीय क्षेत्रों में शून्य के आसपास पहुंचा तापमान
प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठंड लगातार बढ़ रही है। खासकर जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य के आसपास पहुंच गया है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, केलांग और ताबो में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें