फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से, महंगाई-भ्रष्टाचार पर हंगामे के आसार

Fri, 26 Feb 2021 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। इसमें कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है। कोविड काल में अव्यवस्था के मुद्दे पर भी हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस नेताओं पर विजिलेंस जांच जैसे मामलों पर भी सदन गरमाएगा। सत्र के लिए 900 से ज्यादा सवाल आए हैं।

विज्ञापन


संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट, नगर निगम के चुनाव पार्टी चिह्न पर करवाने समेत कई विधेयक पटल पर रखे जाएंगे। 6 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधानसभा में बजट पेश करेंगे। यह उनके कार्यकाल का चौथा बजट होगा। वीरवार को विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर सत्र के दौरान सहयोग की अपील की। शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का अभिभाषण होगा। 26 फरवरी से शुरू होने वाला सत्र 20 मार्च तक चलेगा। सत्र में 17 बैठकें होंगी।

इसमें भाजपा भी विपक्ष के सवालों पर हमलावर रुख अपनाएगी। कोविड काल में शुरू होने वाला यह बजट सत्र विशेष रहने वाला है। कोरोना के चलते  विधानसभा परिसर में आने-जाने वालों की संख्या सीमित रहेगी। मंत्रियों, विधायकों को अपने साथ केवल एक-एक पीएसओ या सहायक लाने को कहा गया है। दर्शक दीर्घा के पास भी इस बार नहीं बनेंगे। कांग्रेस विधायक दल ने वीरवार शाम को सत्तारूढ़ दल भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई है। भाजपा विधायक दल की बैठक शुक्रवार सुबह संभावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें