फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र प्रश्नकाल: महेंद्र सिंह बोले, बिछाने के बजाय पाइप बांटे तो होगी कार्रवाई

Mon, 08 Mar 2021 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • जल शक्ति मंत्री बोले, बांटे नहीं जाएंगे पाइप, बिछाकर नलके तक दिए जाएंगे 
  • ध्वाला बोले- बाकी जगह इतना काम हुआ, ज्वालामुखी में क्यों नहीं 
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल जीवन मिशन में पाइप बांटे नहीं जाएंगे, बल्कि बिछाकर नलकों तक पहुंचाए जाएंगे। अगर बिछाने के बजाय पाइप बांटने का मामला सामने आया तो कार्रवाई की जाएगी। यह बात जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने प्रश्नकाल के दौरान कही। वह ज्वालामुखी के विधायक रमेश ध्वाला के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कई विधायकों के अनुपूरक सवालों के भी उत्तर दिए। महेंद्र सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन पर विभाग अच्छा काम कर रहा है।

विज्ञापन


सरकार इस पर प्रथम स्थान ले रही है। उन्हें इसके लिए भारत सरकार ने राशि दी है। हिमाचल भारत में पहला राज्य है, जहां चारों किस्तें जारी हुई हैं। उन्होंने सदन को विश्वास दिलाया कि सरकार के बचे हुए कार्यकाल में हर घर में नल कार्यक्रम पर काम किया जाएगा। ध्वाला बोले, बाकी जगह इतना काम हुआ, ज्वालामुखी में क्यों नहीं। यह तो देवभूमि है। यहां प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने एक सदस्य के सवाल पर कहा कि पाइप किसी को नहीं दिए जाएंगे। पाइप बिछाकर नलके तक पहुंचाए जाएंगे। अगर कहीं इस तरह की बात है तो उस पर कार्रवाई करेंगे। नयना देवी के कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर के अनुपूरक सवाल पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि इनकी अनुसूचित जाति की बस्ती में पाइप बांटे जा रहे हैं। सभी योजनाओं में जो भी राशि होगी, उसे खर्च कर किसी को अपने पाइप नहीं लगाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें