फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU MAT 2023: हिमाचल विश्वविद्यालय 24 मई को करवाएगा मेट, ऑनलाइन आवेदन के लिए एडमिशन पोर्टल खोला

Tue, 04 Apr 2023 07:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने अपने यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल और धर्मशाला रीजनल सेंटर में नए सत्र में एमबीए कोर्स के नए बैच 2023-25 में प्रवेश को प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अपने यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल और धर्मशाला रीजनल सेंटर में नए सत्र में एमबीए कोर्स के नए बैच 2023-25 में प्रवेश को प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए होने वाली एचपीयू मेट-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन के लिए विवि के एडमिशन पोर्टल. addmission.hpushimla.in ,hpuniv.ac.inको खोल दिया गया है। 10 मई ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि तय की गई है। एचपीयू मेट-2023 का आयोजन 24 मई को किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश में शिमला, सोलन, मंडी, ऊना, धर्मशाला, हमीरपुर, पालमपुर और नालागढ़ के अलावा बाहरी राज्यों के विद्यार्थियों के लिए चंडीगढ़ में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा। एचपीयू मेट-2023 के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सामान्य वर्ग में 55 फीसदी और आरक्षित एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 45 फीसदी प्राप्तांक वाले विद्यार्थी पात्र होंगे। एचपीयू बीएस के निदेशक प्रो दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए 1,000 जबकि आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन के साथ 500 रुपये की फीस चुकानी होगी। एचपीयू मेट-2023 के लिए स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे विद्यार्थी भी पात्र होंगे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें