फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलुज नदी में गिरी बोलेरो गाड़ी, दो की मौत, तीन घायल

Thu, 10 Jan 2019 11:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नौर जिले के रामनी गांव को जाने वाले पुल के पास बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सात सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि, तीन अन्य घायल हो गए हैं। गाड़ी के चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी रामनी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। रात करीब आठ बजे ये सभी बोलेरो कैंपर में सवार होकर रामनी गांव जा रहे थे। इसी दौरान पुल के पास हादसा हो गया।

विज्ञापन


पिकअप अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों तथा घायलों को सड़क तक पहुंचाया। रविराज (45) पुत्र माल चंद और राम कुमार (27) पुत्र कृष्णा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। अनिल कुमार (30) पुत्र यशवंत, लखवीर (20) पुत्र श्याम लाल और चालक बीरमा चंद (26) पुत्र ख्याली राम को घायल अवस्था में पीएचसी टापरी में उपचार दिया गया। यहां से इन्हें खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन

पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने बताया कि रात करीब आठ बजे रामनी पुल के पास बोलेरो कैंपर हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन घायल हो गए हैं। पुलिस ने शवो का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है

घायलों को खनेरी अस्पताल रामपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। चालक बीरमा चंद की हालात गंभीर है। एसडीएम भावानगर घनश्याम दास ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार की फौरी राहत राशि दी गई है। घायलों के इलाज के लिए भी प्रशासन की ओर से दस हजार रुपये जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें