फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

khelo india youth games 2022: राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में रेफरी होंगे हिमाचल के तीन युवा

Mon, 30 May 2022 12:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

बिलासपुर जिले के मनोज ठाकुर, वीरेंद्र शर्मा और ऊना जिले के अरुण सैणी टेक्निकल ऑफिशियल की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
मनोज ठाकुर, अरुण सैणी, वीरेंद्र शर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के तीन युवा टेक्निकल ऑफिशियल (रेफरी) चुने गए हैं। यह गेम्स हरियाणा के पंचकूला में नौ से 14 जून तक होंगी। इनका चयन भारतीय खेल प्राधिकरण ने किया है। बिलासपुर जिले के मनोज ठाकुर, वीरेंद्र शर्मा और ऊना जिले के अरुण सैणी टेक्निकल ऑफिशियल की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन


मनोज ठाकुर वर्तमान में राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर में हैंडबाल के कोच और प्रभारी हैं। वह साल 2011 से ही राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका निभाते आए हैं। वीरेंद्र शर्मा टीजीटी आर्ट्स हैं। वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर में सेवाएं दे रहे हैं।

राष्ट्रीय खेल संस्थान से प्रशिक्षित हैं। ऊना जिले के अरुण सैणी पूर्व सैनिक हैं। वर्तमान में साई हॉस्टल गुजरात में बतौर कोच सेवाएं दे रहे हैं। हिमाचल हैंडबाल एसोसिएशन के महासचिव नंद किशोर ने बताया कि हिमाचल के तीन युवा रेफरी खेलो इंडिया यूथ गेम्स की हैंडबाल प्रतियोगिता में सेवाएं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें