फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: प्रदेश का तीसरा सिंथेटिक ट्रैक शुरू, लुहणू के हॉकी मैदान में बिछाई जाएगी एस्ट्रो टर्फ

Sat, 08 Oct 2022 09:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

लुहणू में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आठ लेन के 400 मीटर ट्रैक को 9.05 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस ट्रैक एंड फील्ड में दौड़ के अलावा लंबीकूद, ऊंचीकूद, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, जेवलिन थ्रो खेल भी हो सकेंगे।
विज्ञापन
सिंथेटिक ट्रैक लुहणू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय बिलासपुर के लुहणू में प्रदेश के तीसरे सिंथेटिक ट्रैक का शनिवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुभारंभ किया। उन्होंने लुहणू में हॉकी मैदान में एस्ट्रो टर्फ बिछाने और एक आधुनिक जिम्नेजियम खोलने की घोषणा की। उन्होंने लुहणू स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का नाम अटल बिहारी वाजपेयी करने की भी घोषणा की। लुहणू में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आठ लेन के 400 मीटर ट्रैक को 9.05 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

विज्ञापन


इस ट्रैक एंड फील्ड में दौड़ के अलावा लंबीकूद, ऊंचीकूद, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, जेवलिन थ्रो खेल भी हो सकेंगे। इन खेलों के लिए के अलग-अलग सर्किल तैयार किए गए। विधिवत रूप से उद्घाटन करने के बाद अनुराग ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों के साथ स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंथेटिक ट्रैक में सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि सिर्फ सिंथेटिक मैदान में खिलाड़ियों का प्रवेश हो।

इसके बाद उन्होंने इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कहां कि ऊपर से देखने पर लुहणू में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खूबसूरत नजर आता है, लेकिन यहां कुछ कमियां रह गईं, जिन्हें वह पूरा करेंगे। प्रदेश में ऐसी बहुत कम जगहें जहां करीब 20 खेलों के लिए एक साथ जगह हो। लुहणू स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को इस तरह से विकसित किया जाएगा, ताकि भविष्य में खेलों के बड़े आयोजन हों। उन्होंने कहा कि एक विस्तृत नक्शा तैयार किया जाएगा। इसके मुताबिक ही लुहणू स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लुहणू स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दोनों ओर गेट लगाने का भी सुझाव दिया। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए गए कि स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम की भी उचित व्यवस्था हो। इस मौके पर उपायुक्त पंकज राय, खेल अधिकारी रवि शंकर सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें