फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान पाकर चहके मेधावियों के चेहरे, 43 को पदक, 162 उपाधि से नवाजे

Tue, 09 Mar 2021 09:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
तकनीकी विवि के दीक्षांत समारोह में मेडल हासिल कर झूमतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने 162 मेधावियों को उपाधियां देकर सम्मानित किया। 43 मेधावियों को स्वर्ण, रजत पदक प्रदान किए गए। राज्यपाल ने नवाचार और नई तकनीकें अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्व में केवल वही देश प्रगति कर रहे हैं जिन्होंने नई तकनीकों को प्राथमिकता प्रदान की है। जनसांख्यिकीय लाभ तभी प्राप्त किया जा सकता है। इससे पूर्व राज्यपाल ने दडूही में रूद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने 9.78 करोड़ से बनने वाले कन्या छात्रावास भवन की आधारशिला भी रखी।

विज्ञापन


समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बतौर मुख्यातिथि और कृषि विवि पालमपुर के कुलपति डॉ. एचके चौधरी और उपायुक्त ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। राज्यपाल ने कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। तकनीकी विवि के तीन अधिकारियों को भी राज्यपाल ने सम्मानित किया। 

विज्ञापन


स्वर्ण और रजत पदक लेने वाले मेधावी
स्वर्ण पदक लेने वाले मेधावियों में स्नातकोत्तर विषय के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की हेमलता, एम फार्मा की प्रतिभा चैधरी, अमित चौधरी, नरेंद्र सिंह, मुकेश सूद, दिपांकर काशवी, संयम शर्मा, एमबीए की संतोष कुमारी, एमटीए में स्मृति शर्मा, एमएससी भौतिक विज्ञान में कमलदीप बिष्ट, पर्यावरण विज्ञान में कोमल शर्मा, एमसीए में शिवानी, योग डिप्लोमा में अंशुल शर्मा, कमलेश कुमारी शामिल हैं।

स्नातक विषयों के बीटेक सिविल में सुनील कुमार, कंप्यूटर साइंस में स्पर्श वर्मा, बीटेक ईईई में नीरज शर्मा, बीटेक इलेक्ट्रिकल में अपर्ण महाजन, बीटेक ईसीई में तानिया शर्मा, मेकेनिकल में दिव्यांश, बीटेक टीई में आश्री सूद, बी फार्मा में आयुष कौशल, आयुर्वेद में प्रियांशी सूद, बीएचएमसीटी में अंशुल के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


रजत पदक लेने वालों में एमटेक की स्मृति, एम फार्मा की समृद्धि, नितिन, सोनू, श्वेता शर्मा, एमबीए की अदिती ठाकुर, एमटीए के तरूण शर्मा, एमएससी भौतिक विज्ञान में आंचल शर्मा, पर्यावरण विज्ञान में मधु शर्मा, एमसीए में विश्वनाथ अरोडा, योग डिप्लोमा में साक्षी, बीटेक सिविल में अंकुश रानी, बीटेक कंप्यूटर साइंस में सुरभि शर्मा, इलेक्ट्रिकल में कनिका, बीटेक ईसीई में प्रतिभा सिंह, मेकेनिकल में निखिल शर्मा, बीटेक टीई में रोहण बैहल, बी फार्मा में रक्षा देवी, बीएचएमसीटी में अभिनंदन शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें