फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपं नादौन में गृहकर के लिए दोबारा होगा सर्वेक्षण : ईओ

विज्ञापन
नगर पंचायत नदौन की बैठक के बाद एक साथ जनप्रतिनिधि। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। नगर पंचायत नादौन की प्रथम औपचारिक बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष तरुण कपिल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गृहकर की रिकवरी पर ज्यादा जोर दिया गया। निर्णय लिया गया है कि गृहकर के बारे में शहरभर का दोबारा सर्वेक्षण किया जाएगा। ईओ संजय कुमार ने कहा कि जिन लोगों का गृहकर का भुगतान नहीं हुआ है, उनका किसी भी तरह का अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही बस अड्डे के सौंदर्यीकरण के लिए भी कदम उठाने आरंभ कर दिए गए हैं। प्रथम चरण में बस अड्डे पर स्थित वर्षाशालिका का मरम्मत कार्य आरंभ किया जाएगा, ताकि इसे सुंदर बनाया जा सके।
विज्ञापन

इसके साथ ही बस अड्डे के साथ सटे इंद्रपाल चौक पर टूटी हुई रेलिंग को दोबारा लगाने के लिए भी धन का प्रावधान किया गया है। इस बैठक में डेढ़ वर्ष से लंबित पड़े सैकड़ों भवनों के नक्शे पास करने के लिए भी अहम निर्णय लिए गए हैं। संजय कुमार ने कहा कि नगर पंचायत में कनिष्ठ अभियंता की ओर से अभी पद संभाला गया है।
आगामी दो-तीन दिन में उनके पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। इसके पूर्ण होते ही चरणबद्ध तरीके से लंबित पड़े नक्शों को पास करने की प्रक्रिया जारी कर दी जाएगी। वहीं, जिन भवनों के नक्शों में तकनीकी खामियां हैं, उनकी समस्याओं का समाधान भी निकाल लिया जाएगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष योगराज, पार्षद शम्मी सोनी, सुषमा अवस्थी, उषा सोंधी, सुमन कुमारी सहित स्टाफ के अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें