महाराष्ट्र के नागपुर में होने वाली चार दिवसीय 15वीं सब जूनियर, 25वीं जूनियर और 20वीं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की तीनों वर्गों की टीमें रवाना हो गई हैं। यह प्रतियोगिता 28 से 31 मार्च तक होगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 48 खिलाड़ी और नौ अधिकारी भाग लेंगे।
हिमाचल प्रदेश कोर्फबॉल संघ के महासचिव बंशी राम सुमन ने कहा कि तीनों टीमों का चयन कमेटी द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से किया गया। इसमें सब जूनियर टीम में गौरव को टीम का कप्तान बनाया गया है।
जबकि टीम में दिवांशु शिवकांत, आर्यनराज, ऋषभ, स्वयम, चिराग, राहुल, पूनम कुमारी, शिवानी, कृतिका, प्रिया, वर्षा, आकांक्षा, अंशिका और कोमल को शामिल किया गया है। सब जूनियर टीम के लिए प्रवीण शर्मा को कोच और रविंद्र को मैनेजर बनाया गया है।
वहीं जूनियर वर्ग की टीम में सुनील कुमार कप्तान, ऋषभ, निखिल शर्मा, अभिषेक, सोनू, सुशील, सुभम, अनुराग रांगड़ा, तमन्ना, सरस्वती, अंशिका, शिवाली, अर्चना, रितिकांत अमोल और रेखा को टीम का सदस्य बनाया गया है।
इस टीम के कोच विनोद कुमार, मैनेजर सतीश शर्मा और रमा देवी होंगे। जबकि सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में 16 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें सौरभ शर्मा को कप्तान, विशाल, सुनील कुमार, आदर्श, पलविंद्र, विशाल, अंशुल, पंकज, आरती, इंदूबाला, बलविंद्र कौर, आरती शर्मा, महिमा, रमा देवी, शालिनी, मधुबाला को खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है।
इस टीम के कोच देवदत्त प्रेमी, मैनेजर एसआर राठौर और सुमन कुमारी होंगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, प्रदेश प्रेस सचिव पवन रांगड़ा, राजेंद्र शर्मा, विदेश पालसरा भी उपस्थित रहे।