फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा बोर्ड: 34 केंद्रों में 4555 अभ्यर्थियों ने दी बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा

Sun, 21 May 2023 06:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

परीक्षा में 4,555 अभ्यर्थी मौजूद रहे। बोर्ड की ओर से प्रदेश भर में पैट के लिए 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें सीसीटीवी की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) करवाई गई। परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों की बोर्ड सचिव ने बोर्ड कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी की। पैट के लिए बोर्ड में 4,959 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था।

विज्ञापन


जिनमें से रविवार को परीक्षा में 4,555 अभ्यर्थी मौजूद रहे। बोर्ड की ओर से प्रदेश भर में पैट के लिए 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें सीसीटीवी की व्यवस्था की गई थी। पैट में नकल को रोकने के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड कार्यालय धर्मशाला में निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया था, जहां से बोर्ड सचिव ने सभी परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन मॉनिटर किया।

परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि दो मई थी। कई अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन तो किया था, लेकिन फीस जमा नहीं करवाई थी, ऐसे 212 अभ्यर्थियों के तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने आवेदन रद्द कर दिए थे।
विज्ञापन


उधर, तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि रविवार को प्रदेश भर में स्थापित केंद्रों में परीक्षा करवाई गई। परीक्षा के लिए 4,959 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 4,555 ने परीक्षा दी है। बोर्ड की ओर से कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षा केंद्रों को मॉनिटर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें