फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: दिसंबर में होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 500 से अधिक युवा लेंगे भाग

Sat, 19 Nov 2022 11:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

जिला खेल अधिकारी नरेश पाल गुलेरिया ने कहा कि इस बार धर्मशाला में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव दिसंबर में करवाया जाएगा। ज
विज्ञापन
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला में दिसंबर के तीसरे सप्ताह में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव होगा। इसमें प्रदेश भर के 500 से अधिक युवा प्रतिभा दिखाएंगे। युवा महोत्सव में विजेता रहने वाली टीमें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। विभाग की और से इस बार धर्मशाला को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए चुना गया है। इसके लिए विभाग की ओर से जिला खेल अधिकारी को सूचित कर दिया गया है। जल्द ही इसकी तारीख भी तय कर ली जाएगी। 

विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी नरेश पाल गुलेरिया ने कहा कि इस बार धर्मशाला में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव दिसंबर में करवाया जाएगा। जल्द ही इसकी तिथि भी तय कर ली जाएगी। युवा महोत्सव की विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

महोत्सव में यह प्रतियोगिताएं होंगी
युवा महोत्सव में प्रदेश के 12 जिलों की टीमों के 500 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें  लोकनृत्य, लोकगीत, बांसुरी वादन, तबला वादन, हारमोनियम (लाइट), सितार वादन, कथक नृत्य और पारंपरिक वाद्य संगीत, नाटक मंचन, स्किट, ड्रामा और वन एक्ट प्ले जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें