बिजली बिल ऑनलाइन जमा करवाने के लिए उपभोक्ता डेबिट-क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ नेशनल इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) और रीयल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) का प्रयोग कर सकते हैं। रीयल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट बैंकों में फंड ट्रांसफर का ऐसा तरीका है, जो व्यक्तिगत खाताधारकों या समूह में ग्राहकों को किया जाता है।
इसके तहत जब फंड प्राप्त किया जाता है, तभी उसे आगे भुगतान या ग्राहक के निर्देशानुसार अन्य उपयोग के लिए बढ़ा दिया जाता है। इस फंड को आगे की प्रक्रिया के लिए नहीं टाला जाता। यह फंड ट्रांसफर के एक अन्य तरीके नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) से अलग होता है।
एनईएफटी के तहत फंड ट्रांसफर एक निर्धारित समय पर ही होता है। मसलन कार्यदिवस के दौरान हर एक घंटे पर इसके तहत फंड ट्रांसफर होते हैं, जबकि आरटीजीएस फंड को तत्काल ट्रांसफर करने के लिए प्रक्रिया में लगा दिया जाता है।