फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बैंक ने नवरात्र से पहले लाखों उपभोक्ताओं को दिया दोहरा तोहफा

Fri, 16 Mar 2018 10:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने लाखों ग्राहकों को नवरात्र से पहले तोहफा देते हुए तमाम तरह के लोन पर ब्याज दरें घटा दी हैं और जमा योजनाओं में ब्याज की दरों को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


बैंक द्वारा वीरवार को घोषित नई ब्याज दरों के तहत वाहन खरीदना और घर बनाना पहले से थोड़ा आसान हो गया है। बैंक ने पेंशन और वेतन ऋण की ब्याज दरें भी घटाई हैं। 

पुराने तथा पहले इस्तेमाल किए वाहन की खरीद के लिए लोन लेने की ब्याज दर को 13.20 फीसदी से घटाकर 10.35 फीसदी कर दिया है। व्यवसायिक वाहन के लिए 15 मई 2018 तक नई ब्याज दरें 13.20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दी गई हैं।
विज्ञापन


तीन लाख से अधिक कैश क्रेडिट लिमिट पर लोन की ब्याज दर 13.25 फीसदी से कम कर 11.50 फीसदी की गई है। पेंशन के एवज में लोन 11.75 फीसदी की जगह 11 फीसदी और वेतन के एवज में लोन 12.50 फीसदी की जगह 11.50 फीसदी की ब्याज दर पर मिलेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

सावधि जमा योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ीं

स्पेशल गृह ऋण योजना के तहत 31 मार्च 2018 तक 9.75 फीसदी की जगह 8.55 फीसदी की ब्याज दर पर ऋण दिया जाएगा। बैंक ने प्रमुख सावधि जमा योजनाओं पर लागू ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है।

271 दिनों से एक साल की अवधि के लिए सामान्य नागरिक को 6.60 फीसदी की जगह 6.80 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10 फीसदी की जगह 7.30 फीसदी ब्याज मिलेगा।

एक साल से दो साल की अवधि के लिए सामान्य नागरिक को 6.50 फीसदी की जगह 6.80 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7 फीसदी की जगह 7.30 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा।

राज्य सहकारी बैंक ने वित्तीय बाजार के परिपेक्ष्य तथा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कुछ लोकप्रिय ऋण उत्पादों पर ब्याज दरों को कम किया है।

नवरात्रों के अवसर पर व्यवसायिक वाहनों की खरीद की मांग के मद्देनजर ऋण की ब्याज दरों को कम किया गया है। बैंक ने प्रमुख सावधि जमा योजनाओं पर भी ब्याज दरों को संशोधित किया है। -राम कुमार गौतम, प्रबंध निदेशक राज्य सहकारी बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें