फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 नई शाखाएं, 9 प्रसार काउंटर खोलेगा सहकारी बैंक

Mon, 20 Oct 2014 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक इस वित्त वर्ष के दौरान चार नई शाखाएं और नौ प्रसार काउंटर खोलेगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मंडल की सोमवार को शिमला में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण आबादी को लाभान्वित करने और बैंक के कारोबार में विस्तार के लिए राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में बैंक की और शाखाएं खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने पिछले दो महीनों के दौरान डिफाल्टरों से 21 करोड़ रुपये की राशि वसूली करने के लिए बैंक को बधाई देते हुए कहा कि यह पहली बार है कि जब बैंक के नॉन परफॉर्मिंग खाते 10 प्रतिशत से घटकर वर्तमान में 9.6 प्रतिशत तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोक मित्र केंद्र के माध्यम से बैंक को अगले तीन महीनों के बाद प्रतिदिन एक करोड़ रुपये का लाभ होगा। राज्य सहकारी बैंक के प्रबंधक निदेशक अमिताभ अवस्थी ने कहा कि 30 सितंबर 2014 को समाप्त हुई तिमाही में बैंक का क्त्रिस्याशील लाभ 107.19 करोड़ रुपये रहा, जबकि प्राधिकृत पूंजी 10 करोड़ रुपये है।

100 एटीएम स्थापित होंगे हिमाचल में
बैंक के अध्यक्ष हर्ष महाजन ने कहा कि बैंक राज्य में इस वित्त के अंत तक 100 एटीएम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि बैंक 12 नए स्थानों पर नई शाखाएं आरंभ करने का इच्छुक है, जिसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक से लाइसेंस प्राप्त हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर के गोथाई, सिरमौर के गत्ताधार में, चंबा के राजनगर और शिमला के मांदल में बैंक की शाखाएं खोली जाएंगी। शिमला जिले के कुड्डू, मतियाणा, कमलानगर, बिलासपुर जिले के ननावन, कोठीपुरा, मंडी जिले के बीड़ रोड, आहजू, रोपड़ी, चंबा जिले के ओवरी और सरोल में प्रसार काउंटर खोले जाएंगे।

20 नई शाखाएं खोलने का प्रस्ताव आरबीआई को भेजा
हर्ष महाजन ने कहा कि ग्रामीण और दूरवर्ती क्षेत्रों में बैंक की 20 नई शाखाएं और प्रसार काउंटर खोलने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक को प्रस्ताव भेजे गए हैं। अगले वित्त वर्ष में शाखाएं खोलने की मंजूरी मिल जाएगी। ये शाखाएं मैहला, साहू, किल्लाड़, धरवाला, नरैण, देलठ, रामपुर बस स्टैंड, जलोग, थाची, सांगटी, जुन्गा, मंडारली, मशोबरा।

पधर, चक्कर,  हरलोग, धामली, कोलां वाला टोबा, लियो और कफोटा में खोेली जाएंगी। शिमला जिले के कैथू, जाठिया देवी, सिरमौर जिले के चंदोल, बिलासपुर जिले के चांदपुर, बरमाणा, मंडी, भगैड़, मंडी जिले के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और नेरचौक स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रसार काउंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें