हिमाचल सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। संघ के अध्यक्ष पद के लिए कई नेता जोड़तोड़ में लगे हैं। सचिवालय के करीब एक हजार कर्मचारी संघ के दो साल बाद होने वाले चुनाव में हिस्सा लेंगे और ये अपने प्रतिनिधियों को भविष्य तय करेंगे। संघ के चुनाव दो साल की अवधि बाद कराए जा रहे है। लोकसभा चुनाव का दौर चला हुआ था, इसलिए संघ के चुनाव विलंब से हुआ हैं।
सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनाव आगामी 20 जून को करवाए जा रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए चार नेता चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। मौजूदा अध्यक्ष संजीव कुमार फिर से चुनाव लड़ने के लिए जोरशोर से तैयारी कर रहे हैं। इनके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय से भी चुनाव लड़ने लड़ने के लिए दो कर्मचारी नेता तैयारी कर रहे हैं। इनके अलावा एक और कर्मचारी नेता अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने वाला है।
संघ के चुनाव उपाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष के एक-एक पद और कार्यकारिणी के नौ सदस्यों को चुना जाना है। इन सभी पदों के लिए दो से तीन नेता चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं।
संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार कहते हैं कि 10 से 11 जून तक संघ के चुनाव लड़ने वाले नेताओं को अपने नामांकन भरने हैं। नामांकनपत्र भरने के बाद ही पता चलेगा कि किन पदों के लिए कितने नेता चुनाव लड़ रहे है।