फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय में तैनात अधीक्षकों के लिए जयराम सरकार के आदेश ठेंगे पर, डटे हैं पुरानी सीटों पर

Thu, 31 May 2018 01:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिवालय में तैनात अधीक्षकों के लिए जयराम सरकार के आदेश ठेंगे पर हैं। बीते 17 दिन सरकार ने सचिवालय में 15 अधीक्षकों को इधर से उधर किया लेकिन इसमें अधिकांश अधीक्षक पुरानी सीट पर ही दुबके पड़े हैं। ये अधीक्षक सीट छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन


सचिवालय से आदेशों के बाद केवल 7 अधीक्षकों ने दूसरे विभाग में ड्यूटी ज्वाइन की है। आईएएस और एचएएस के तबादलों के बाद इन अधीक्षकों को बदला गया था। शासन की ओर से दो बार अधीक्षकों के तबादलों की लिस्ट जारी की गई। 

Trending Videos
विज्ञापन

20 सालों से डटे थे एक ही सीट पर

हिमाचल प्रदेश सरकार
पहले ये अधीक्षक अपनी पुरानी सीट को बचाने के लिए जुगाड़बाजी में लगे रहे लेकिन जब कुछ नहीं हुआ तो अपने स्तर पर ही पुरानी सीटों पर बैठ गए। तर्क यह दिया गया कि नए विभाग की सीट पर तैनात होने से कामकाज प्रभावित हो सकता है।

सरकार को इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन निचले स्तर के अफसरों के साथ मिलकर तबादले के आदेश नहीं माने गए हैं। उल्लेखनीय है कि ये अधीक्षक 10 से 15 सालों से एक ही सीट पर बैठे हैं। लिपिक बनने पर भी उसी ब्रांच में थे। अब अधीक्षक बने तो उसी ब्रांच में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें