फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: पूरे पाठ्यक्रम से सैंपल पेपर तैयार करेगा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड

Mon, 25 Apr 2022 06:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन स्कूलों के लिए यह प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिससे परीक्षाओं के दौरान उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। 
जानकारी के अनुसार फिलहाल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला आठवीं कक्षा के लिए आदर्श प्रश्नपत्र तैयार करेगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए आदर्श प्रश्नपत्र (सैंपल पेपर) तैयार करेगा। शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन स्कूलों के लिए यह प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिससे परीक्षाओं के दौरान उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। जानकारी के अनुसार फिलहाल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला आठवीं कक्षा के लिए आदर्श प्रश्नपत्र तैयार करेगा। उसके बाद दसवीं और बारहवीं कक्षा के भी सैंपल पेपर तैयार किए जाएंगे।

विज्ञापन


यह आदर्श प्रश्नपत्र अंग्रेजी, गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विषय विशेषज्ञों से तैयार करवाए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए पूर्ण पाठ्यक्रम से प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। इन प्रश्नपत्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें