फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति: माइनस डिग्री तापमान में बेलचे से सड़क में बर्फ हटा रहीं महिलाएं

Wed, 23 Nov 2022 01:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)

सार

स्पीति में लोक निर्माण विभाग की करीब 200 महिला कामगार हैं, जो सर्दी के मौसम में घाटी की 25 से अधिक संपर्क सड़क से बर्फ हटाने में जुटी हैं। 
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति में लोक निर्माण विभाग की 200 महिला कामगारों ने मोर्चा संभाल रखा है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। घर के काम से लेकर खेत खलिहानों में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। मेहनतकश महिलाएं अब सड़कों से बर्फ हटाने का काम कर रही हैं। महिलाओं को माइनस तापमान की भी परवाह नहीं है। स्पीति में जो काम मशीनों से संभव नहीं है, वह काम महिलाएं कर रही हैं।

विज्ञापन


शीत मरुस्थल स्पीति घाटी में सर्दी का मौसम आते ही सड़कें बर्फबारी से बंद हो जाती हैं। ऐसे में यहां लोक निर्माण विभाग और सीमा सड़क संगठन में तैनात महिला कामगार हाथों में बेलचा लेकर सड़क से बर्फ हटाने के कार्य करती हैं। स्पीति में लोक निर्माण विभाग की करीब 200 महिला कामगार हैं, जो सर्दी के मौसम में घाटी की 25 से अधिक संपर्क सड़क से बर्फ हटाने में जुटी हैं।

काजा में तैनात लोनिवि के अधिशाषी अभियंता टशी ज्ञामजो ने बताया कि स्पीति घाटी में विभाग में 200 महिला कामगार हैं। ज्ञामजो ने कहा कि उनके अधीन 43 संपर्क मार्ग हैं। इसमें 24 के करीब संपर्क मार्ग पर महिला कामगारों को भी तैनात किया है। स्पीति की लोअर बेल्ट में कम बर्फ पड़ती है, ऐसे में मशीनों से बर्फ पूरी तरह से साफ नहीं होने से इसे बेलचे से साफ किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें