फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक में देखें एचएएस का रिजल्ट

Mon, 21 Jul 2014 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एचएएस की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं मुख्य परीक्षा 2012 का निकाला गया है।
विज्ञापन


इस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से लेकर 3 मार्च 2014 के बीच किया जा चुका है। यह परीक्षा 14 पदों को भरने के लिए ली जा रही है। इसमें हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के नौ पद भरे जा रहे हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के चार पदों को भरा जाना है।

उक्त परीक्षा में 106 परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। अब जल्दी ही साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसी में मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों से छंटनी होगी।
विज्ञापन


आयोग के विशेष सचिव संजीव पठानिया ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर http://www.hp.gov.in/hppsc/page/Whats-New.aspx लिंक पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें