फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Police Constable Recruitment 2021: कांस्टेबल के 1334 पद भरने की सरकार ने दी मंजूरी, गृह विभाग ने पीएचक्यू को लिखा पत्र

Thu, 31 Dec 2020 11:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस मुख्यालय को 1334 कांस्टेबलों की सीधी भर्ती करने को मंजूरी दे दी है। वित्त विभाग की संस्तुति के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह की ओर से इस संबंध में डीजीपी को पत्र लिखकर अवगत करवा दिया गया है। पत्र के अनुसार सरकार ने 1067 पुरुष और 267 महिला कांस्टेबल के पद भरने को हरी झंडी दी है, जिसमें सामान्य ड्यूटी के 976 पुरुष, 91 चालक कांस्टेबल के अलावा 267 महिला कांस्टेबल के पद के शामिल हैं।

विज्ञापन


इस मंजूरी के साथ ही अब पुलिस मुख्यालय ने भर्ती की अधिसूचना जारी करने को लेकर कवायद शुरू कर दी है। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि भर्ती के लिए आवेदन मंगाने से लेकर अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए तिथि तय की जा रही है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भर्ती कराने के लिए प्रक्रिया पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

कहा जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि जयराम सरकार ने बजट सत्र के दौरान सिपाही भर्ती की घोषणा की थी, लेकिन कोविड के चलते भर्ती प्रक्रिया टल गई थी। मुख्यालय ने इस संबंध में पत्राचार किया तो लंबे मंथन के बाद आखिरकार अब सरकार ने पद भरने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें