फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्लोडगंज की खूबसूरती पर फिदा दक्षिण के फिल्म निर्देशक

Wed, 05 Feb 2020 12:44 PM IST
Krishan Singh सचिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैक्लोडगंज की खूबसूरती पर दक्षिण के फिल्म निर्माताओं का दिल आ गया है। तीन दिन से कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार प्रेम कुमार (लवली प्रेम स्टार) मैक्लोडगंज और धर्मशाला में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।  मंगलवार को उनकी 25वीं फिल्म की शूटिंग मैक्लोडगंज के सेंट जोन चर्च में हुई। इस फिल्म का 10 फीसदी हिस्सा धर्मशाला और मैक्लोडगंज के चर्च में शूट हो रहा है।

विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग 7 फरवरी तक चलेगी। फिल्म को शूट करने के लिए अभिनेता, अभिनेत्री और प्रोडक्शन टीम के 70 कर्मचारी मौजूद हैं। धर्मशाला शहर के करीब 70 से 80 जूनियर कलाकारों को फिल्म में काम करने का मौका मिला। इससे पहले सेंट जोन चर्च में प्रियंका चोपड़ा की मैरीकॉम फिल्म की शूटिंग भी हो चुकी है। 

देश के 100 चर्च देखने के बाद मैक्लोडगंज भाया
फिल्म निर्देशक डॉ. राघवेंद्र ने कहा कि यह उनकी पहली फिल्म है। फिल्म के इस हिस्से को शूट करने के लिए देशभर के करीब 100 चर्चों को देखने के बाद मैक्लोडगंज का चर्च चुना गया। धर्मशाला और मैक्लोडगंज की सुंदरता और प्रकृति ने उन्हें आकर्षित कर लिया।
विज्ञापन


मैक्लोडगंज में ठंड ज्यादा होने से थोड़ी परेशानी पेश आई। उन्होंने कहा कि जगह इतनी पसंद आई कि कुछ दिन बाद दोबारा यहां गाने की शूटिंग की जाएगी। यह एक रोमांटिक फिल्म है जिसमें मुख्य अभिनेता प्रेम कुमार और अभिनेत्री वृंदा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें