फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में सड़क हादसे में कुल्लू के सैनिक की मौत

Wed, 08 Apr 2020 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)
विज्ञापन
शहीद लग्न चंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान में एक सड़क हादसे में कुल्लू की बंजार घाटी की शिल्ली पंचायत के गरूली गांव के एक सैनिक की मौत हो गई। सैनिक की पार्थिव देह बुधवार को हेलीकॉप्टर से भुंतर एयरपोर्ट पर पहुंचाई जाएगी। इसके बाद पैतृक गांव गरूली में पूरे सैन्य सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जवान लगन चंद (27) पुत्र झुड्डू राम तोपखाना 94 मध्यम रेजिमेंट राजस्थान में तैनात थे। पंचायत उपप्रधान मोहर सिंह का कहना है कि जवान के परिजनों को मंगलवार रात करीब दस बजे फोन आया। इसमें यूनिट के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर शाम जवान लगन चंद सेना की गाड़ी के टायर में हवा भर रहे थे।

हवा अधिक होने से टायर फट गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। उपप्रधान ने बताया कि लगन चंद ने फोन पर बताया था कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद वह छुट्टी पर आएगा।
विज्ञापन


जवान अपने पीछे माता-पिता, भाई-भाभी, पत्नी और छह माह के नवजात बेटे को छोड़ गया है। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने सैनिक की मौत पर दुख जताया है। इससे पहले कुल्लू जिले से एक जवान दो दिन पहले श्रीनगर में शहीद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें