फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के साथ बने वाटर टैंक में मिला महिला और बच्चे का शव

Mon, 01 Apr 2019 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौरा (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महिला और उसके तीन साल के बेटे का शव घर के साथ बने वाटर टैंक में मिला है। मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इंदौरा के तहत पड़ते गांव डाहकुल्हाड़ा का है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक महिला के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। 

विज्ञापन


मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ आरोप लगाया कि उनकी बेटी को पिछले काफी समय से ससुराल पक्ष यातनाएं दे रहा था। बताया जा रहा है कि महिला की पांच साल पहले शादी हुई थी।

मृतक महिला के पिता मंगल सिंह मां सुमन कुमारी निवासी कुठेड़ (पंजाब) ने पुलिस को ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। मृतक महिला के पिता मंगल सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी और नाती को मार कर वाटर टैंक में फेंका गया है और इसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इंदौरा थाना में डाहकुल्हाड़ा के अंकुश गुलेरिया ने शिकायत दर्ज करवाई की उसकी पत्नी सपना देवी (28) और तीन साल का बेटा अंगद गुलेरिया लापता हो गए हैं। पुलिस और परिजनों ने गांव वालों के साथ अपने-अपने स्तर पर महिला और बच्चे की तलाश शुरू की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया।

नौ बजे पानी की सप्लाई आई तो अंकुश गुलेरिया ने घर के आंगन में बने वाटर स्टोर टैंक का ढक्कन खोला, तो उसमें उसे पत्नी और बेटे के शव दिखे। पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना इंदौरा थाना को दी। सूचना मिलने पर थाना इंदौरा के प्रभारी सुरेंद्र धीमान की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने महिला व बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेजा दिया। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि मृतक महिला के मायके वालों के आरोप के आधार पर पुलिस पति, ससुर और सास से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें