उधर, आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि विभिन्न पोस्ट कोड के पदों के लिए लिखित छंटनी परीक्षा की तिथियां तय की गई हैं। टीजीटी आर्ट्स, नॉन मेडिकल और जेबीटी की लिखित परीक्षा सभी जिला केंद्रों और चिन्हित उपमंडल मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
इसके अलावा चेक यूअर एप्लीकेशन स्टेटस पर अपने रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी भी ले सकते हैं। रोलनंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। एडमिट कार्ड संबंधित अभ्यर्थी के डिजिलॉकर एप पर भी उपलब्ध रहेंगे।