फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज थाना के कड़होता गांव में युवक से दस ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते कड़होता गांव के पास पुलिस की टीम ने एक युवक से दस ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 30 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पर पूर्व में पंजाब में भी एनडीपीएस के तीन केस चल रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार शाम को थाना प्रभारी भोरंज कुलवंत की अगुवाई में एक टीम कड़ोहता गांव के पास गश्त पर थी। इस दौरान सड़क की बायीं तरफ खड़ी स्कूटी पर बैठा एक युवक पुलिस की टीम को देखकर घबरा गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से दस ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार निवासी गांव बगवाड़ डाकघर मुंडखर तहसील भोरंज और जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। आरोपी पर पूर्व में पंजाब में भी एनडीपीएस के तीन केस चल रहे हैं। उधर, थाना भोरंज के तहत एनडीपीएस का इस साल का यह 15वां मामला दर्ज हुआ है। इन पंद्रह मामलों में से 11 मामले महज चिट्टे के ही हैं। जबकि तीन भांग के और एक अफीम का दर्ज हुआ है। जबकि, वर्ष 2018 में भोरंज थाने में एनडीपीएस के महज चार ही मामले दर्ज हुए थे। इस वर्ष अभी तक दस माह में ही एनडीपीएस के मामले तीन गुना ज्यादा पकड़े गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी का कहना है कि आरोपी को न्यायालय से 30 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें