फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Topper Charvi: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नीट टॉपर चारवी सपटा को किया सम्मानित

Fri, 16 Jun 2023 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। चारवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद दिया कि इसी तरह मेहनत करते हुए अच्छी चिकित्सक बनकर देश का नाम रोशन करे।
विज्ञापन
नीट टॉपर चारवी सपटा को सम्मानित करते राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को राजभवन में नीट यूजी-2023 की परीक्षा में हिमाचल की टॉपर और देशभर में 136वां रैंक हासिल करने वाली कुमारी चारवी सपटा को सम्मानित किया। इस मौके पर चारवी की माता सरला सपटा भी साथ थीं।

विज्ञापन


राज्यपाल ने चारवी को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। कहा कि कड़ी मेहनत और माता-पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद से उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है जो अन्यों के लिए प्रेरणादायक है। बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

चारवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद दिया कि इसी तरह मेहनत करते हुए अच्छी चिकित्सक बनकर देश का नाम रोशन करे। चारवी ने बताया कि वह एक सफल कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं। वह शिमला के रोहड़ू की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें